फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हॉकी में एसपीयू मंडी टीम ने गढ़वाल विवि को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी पुरुष प्रतियोगिता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में 11 से 16 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में एसपीयू मंडी हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एचएनबीजी विश्वविद्यालय गढ़वाल को 6-1 के बड़े अंतर से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

टीम कोच सुनील सेन ने बताया कि टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन एवं आक्रामक खेल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। एसपीयू मंडी टीम की इस प्रभावशाली जीत से विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है। विश्वविद्यालय प्रशासन, खेल विभाग एवं प्रशिक्षकों ने टीम के सभी खिलाड़ियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें