फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: किक्रेट के मैदान में तैश में आकर दोस्त ने सिर पर मारा बल्ला, 8 दिन बाद आईजीएमसी में किशोर ने तोड़ा दम

Fri, 10 Apr 2026 01:25 PM IST
Ankesh Dogra हिमाचल: किक्रेट के मैदान में तैश में आकर दोस्त ने सिर पर मारा बल्ला, 8 दिन बाद आईजीएमसी में किशोर ने तोड़ा दम

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में क्रिकेट खेलने के दौरान दो दोस्त बॉलिंग और विकेटकिपिंग को लेकर आपस में उलझ गए। एक ने तैश में आकर दूसरे दोस्त के सिर पर लकड़ी के बल्ले से जोरदार प्रहार कर दिया। घायल ने आठ दिनों बाद आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल के मैदान में कुछ दोस्त क्रिकेट खेल रहे थे, तभी अचानक दो दोस्त बॉलिंग और विकेटकिपिंग को लेकर आपस में उलझ गए। एक ने तैश में आकर दूसरे दोस्त के सिर पर लकड़ी के बल्ले से जोरदार प्रहार कर दिया। घायल व बेहोश अवस्था में किशोर को नागरिक अस्पताल सुन्नी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर दिया। 8 दिनों तक चले उपचार के बाद बीते रोज किशोर ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने अब बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू दी जाएगी। इस घटना में मृतक व बाल आरोपी बालक दोनों ही किशोर है। बाल आरोपी को जल्द ही बाल न्यायलय में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र की बीते 1 अप्रैल की यह घटना है। उसी दिन पीड़ित किशोर के परिजनों ने निहरी चौकी में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2) और 352’के तहत मामला दर्ज किया था।

घटनास्थल का दौरा कर पुलिस ने लकड़ी के बल्ले को भी अपने कब्जे में ले लिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कानून के अनुसार हत्या व अन्य संबंधित धाराओं के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें