फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में अवैध पार्किंग से हाईवे पर लग रहा जाम

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर की मुख्य सड़क पर लगा जाम । स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : प्रमोद कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में अवैध पार्किंग से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रोजाना उच्च मार्ग पर जाम लग रहा है। मुख्य बाजार में यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। मंडी-पठानकोट उच्च मार्ग पर खड़े वाहनों के रोजाना चालान काटने के बावजूद अवैध पार्किंग की जा रही है। पार्किंग का विस्तार न होने के कारण भी आए दिन हाईवे जाम हो रहा है।
विज्ञापन

साथ ही शहर में यातायात व्यवस्थित करने के लिए पुलिस कर्मियों की भी कमी है। सोमवार को हाईवे पर जाम की दिक्कत पेश आने से जनजीवन कुछ समय के लिए अस्त व्यस्त हो गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कहा कि बाईपास के निर्माण और शहर में पार्किंग पाइंट में बढ़ोतरी की जाए तो जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल पाएगी। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि मुख्य बाजार की सड़क की चौड़ाई कम होने और आइडल वाहनाें की पार्किंग के कारण जाम की स्थिति विकराल होती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें