फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईआईटी मंडी करेगा कैंपस स्कूल का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी मंडी करेगा कैंपस स्कूल का संचालन
विज्ञापन

छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
अभिभावकों से अपील, अगली सूचना तक जमा न करें फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने अपने कैंपस स्कूल के संचालन का प्रत्यक्ष नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित करने और शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इस बदलाव के चलते अभिभावकों से अपील की गई है कि अगली सूचना तक कोई भी स्कूल शुल्क जमा न करें। साथ ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने से भी फिलहाल बचने को कहा गया है, जिससे नए प्रबंधन ढांचे के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं एकसमान तरीके से लागू की जा सकें।
विज्ञापन

आईआईटी मंडी प्रशासन के अनुसार वह स्कूल के लिए एक व्यापक संचालन ढांचा तैयार कर रहा है। जल्द ही फीस जमा करने, पाठ्य सामग्री और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना जताई गई है। संस्थान ने छात्रों के अभिभावकों से धैर्य बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया है। यह सूचना सार्वजनिक हित में सक्षम प्राधिकरण की अनुमति से जारी की गई है।
विज्ञापन

आईआईटी मंडी छात्रों के बेहतर भविष्य और संगठित संचालन सुनिश्चित करने के लिए अपना स्कूल चलाएगा। मौजूदा प्रबंधन की बेहतर सुविधा प्रदान नहीं कर पा रहा था। अभिभावकों से इस तरह का फीडबैक मिला था। आसपास के निवासियों और उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए आईआईटी मंडी के भीतर उपलब्ध विशेषज्ञता और संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
-केएस पांडे, रजिस्ट्रार आईआईटी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें