फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईआईटी मंडी में शोध कार्यों को मिला साझा मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
शोध संगोष्ठी एससीईई समर्थ्य 2026 की शुरुआत
विज्ञापन

युवा शोधार्थी पोस्टर के माध्यम से दिखा रहे अपने शोध और नए विचार
डिजिटल और आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में हो रहे शोध कार्य किए जा रहे प्रस्तुत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में स्कूल ऑफ कम्प्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (एससीईई) की ओर से दो दिवसीय शोध संगोष्ठी एससीईई समर्थ्य 2026 का आयोजन शुरू हो गया। कार्यक्रम में पीएचडी शोधार्थी और शोध छात्र अपने शोध कार्य प्रस्तुत कर रहे हैं।
संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शोधरत छात्रों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने शोध और नवीन विचार दूसरों के समक्ष रख सकें और विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त कर सकें। इससे छात्रों को अपने काम को और बेहतर बनाने तथा नए अकादमिक संपर्क स्थापित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, वीएलएसआई और डिजिटल तकनीक सहित कई आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में हो रहे शोध कार्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। संगोष्ठी का मुख्य आकर्षण रिसर्च पोस्टर प्रदर्शनी है, जिसमें शोधार्थी पोस्टर के माध्यम से अपने शोध कार्य को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। संकाय सदस्यों की समिति इन प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करेगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शोधार्थियों को ‘बेस्ट पोस्टर अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवा शोधार्थियों में शोध की मजबूत संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।
एससीईई के चेयरपर्सन आदित्य निगम ने कहा कि एससीईई समर्थ्य 2026 के माध्यम से युवा शोधार्थियों को अपने विचार साझा करने, विशेषज्ञों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने और नए अकादमिक संबंध बनाने का अवसर मिलेगा। अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ संगोष्ठी में सांस्कृतिक संध्या, मूवी स्क्रीनिंग और सामुदायिक रात्रिभोज जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें