फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Mandi: आईआईटी मंडी के 13 प्रशिक्षुओं का डंका, जापान में 56 लाख तक का पैकेज

Fri, 03 Apr 2026 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

आईआईटी मंडी समेत देश के प्रमुख संस्थानों के 13 प्रशिक्षुओं को जापान की कंपनियों में 42.15 लाख से 56.27 लाख रुपये तक के आकर्षक वार्षिक पैकेज प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
आईआईटी मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्रों ने वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया है। आईआईटी मंडी समेत देश के प्रमुख संस्थानों के 13 प्रशिक्षुओं को जापान की कंपनियों में 42.15 लाख से 56.27 लाख रुपये तक के आकर्षक वार्षिक पैकेज प्राप्त हुए हैं। इन छात्रों का चयन एआई आधारित प्लेटफॉर्म कोग्नावी के माध्यम से किया गया। चयनित छात्रों में आईआईटी मद्रास और एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय इंजीनियरिंग प्रतिभा की लगातार बनी मांग इन अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट्स से स्पष्ट झलकती है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 127 छात्रों ने आवेदन किया था। एआई आधारित स्किल मैपिंग, वीडियो असेसमेंट और कल्चर फिट एनालिसिस के बाद 20 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से अंतिम रूप से 13 छात्रों का चयन हुआ। चयनित छात्रों को जापान की मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी कंपनियों में डाटा इंजीनियरिंग, सिस्टम इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल डेवलपमेंट और प्रोडक्ट डिजाइन जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के एआई आधारित प्लेटफॉर्म भारतीय छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय करिअर के नए अवसर खोल रहे हैं। आईआईटी मंडी एआई की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है। मल्टी मॉडल इंटेलीजेंस फॉर रियल वर्ल्ड एप्लीकेशन अत्याधुनिक रिसर्च लैब का आईआईटी मंडी में हाल ही में शुभारंभ हुआ है। इसके अलावा मल्टी मॉडल एआई पर मंथन भी किया है।कोग्नावी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीटीओ वरुण मोदगिल ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बल्कि जरूरत उन्हें वैश्विक अवसरों से जोड़ने की है, जिसे एआई तकनीक के माध्यम से प्रभावी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें