फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कहीं जाना है तो पहले बसों का करें पता, आज हो सकती है दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अगर आप कहीं जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो पहले बस रूट के बारे में पता कर लें। सोमवार को एचआरटीसी के अधिकतर रूट प्रभावित रहेंगे।आपदा प्रभावित लोगों को मंडी तक लाने और उन्हें घर पहुंचाने के लिए एचआरटीसी की लगभग 102 बसों की विशेष बुकिंग की गई है। इस कारण ग्रामीण रूटों की बसें प्रभावित रहेंगी। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इस स्थिति को ध्यान में रखें।
विज्ञापन

मंडी के पड्डल मैदान में होने वाले आपदा राहत राशि वितरण कार्यक्रम में प्रभावितों को लाने और छोड़ने का जिम्मा एचआरटीसी को सौंपा गया है। निगम की बसें दिनभर इस कार्य में लगी रहेंगी, जिससे सामान्य रूटों पर सेवाएं सीमित हो जाएंगी।
निगम प्रशासन ने कई रूटों का अस्थायी मर्ज (विलय) करने का निर्णय लिया है। खासकर लंबी दूरी वाली बसें मर्ज हो सकती हैं। निगम का दावा है कि एकल एचआरटीसी रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए बस सेवा चलती रहेगी। इस बीच सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मंडी मंडल के तहत सरकाघाट से 7, मंडी से 32, धर्मपुर 7, करसोग 7, सुंदरनगर 23, कुल्लू से 13 बसें बुक की गई हैं। इसके अलावा अन्य जगहों से भी बसें बुक की गई हैं। उधर, एचआरटीसी मंडी मंडल के डीएम उत्तम चंद ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद सभी रूटों पर नियमित बस सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें