फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्ट्रीट लाइट खराब तो ठीक करने में नहीं लगेगी देर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगे आईटीआई के प्रशिक्षु
विज्ञापन

बैहना वार्ड की स्ट्रीट लाइटों की देखरेख करेंगे आईटीआई के प्रशिक्षु

एनआर आईटीआई के साथ निगम करेगा करार, बैठक संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी।
बैहना (मंडी)। नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 14 बैहना में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य अब निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रशिक्षु छात्रों के हवाले किया जाएगा। वीरवार को इस संबंध में आईटीआई के एमडी, नगर निगम आयुक्त और वार्ड पार्षद के बीच बैठक हुई। सभी बातें अनुकूल रहीं तो जल्द ही नगर निगम और स्थानीय आईटीआई प्रबंधन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
बैहना वार्ड में नगर निगम की ओर से करीब 250 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं, जबकि कुछ अन्य लाइटें आने वाले दिनों में लगाई जाएंगी। इन लाइटों के खराब होने पर अक्सर कई दिन तक यह बंद रहती थीं, जिससे लोगों को परेशानी होती थी और निगम की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठते थे।
विज्ञापन

पार्षद कृष्ण भानू ने बताया कि वार्ड काफी विस्तृत है और निगम में स्टाफ की कमी के चलते स्ट्रीट लाइटें खराब होने पर कई दिन तक बंद रहती थीं। लोगों की सुविधा को देखते हुए निजी आईटीआई प्रबंधन से इस पहल पर विचार-विमर्श किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। यदि यह योजना लागू होती है तो प्रशिक्षु अपने प्रशिक्षकों की निगरानी में तुरंत खराब या टूटी हुई लाइटों की मरम्मत करेंगे। इससे न केवल लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि प्रशिक्षुओं का कौशल भी विकसित होगा।
विज्ञापन



बैहना वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और बेहतर रख-रखाव के लिए निजी आईटीआई प्रबंधन की ओर से प्रस्ताव आया है। वीरवार को बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और जल्द ही नगर निगम की ओर से उचित निर्णय लिया जाएगा। -रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें