फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन, भत्ते न मिले तो करेंगे प्रदर्शन : मंच

विज्ञापन
सुंदरनगर में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में उप​स्थित पेंशनर। स्रोत संग
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक सोमवार को सुंदरनगर में हुई। इसमें पूर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राम लाल ठाकुर विशेष अतिथि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुंदरनगर मंच के प्रधान कर्म सिंह ने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों से पेंशन और भत्तों के भुगतान में भेदभाव कर रही है। पिछले दो वर्षों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सरकार ने निगमों और बोर्डों के अध्यक्षों के वेतन में पचास प्रतिशत की वृद्धि की है लेकिन कर्मचारियों को देने के लिए पेंशन नहीं है। कहा कि पेंशन और भत्ते को लेकर परिवहन कर्मचारियों के साथ धोखा हो रहा है। संघ के प्रदेश महामंत्री रूप चंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के पिछले कई माह से चिकित्सा भत्ते लंबित हैं।
परिवहन मंत्री के साथ संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक सचिवालय में हुई थी। बावजूद भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने चेताया कि यदि लंबित चिकित्सा भत्ते और बकाया समय पर नहीं मिला तो संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। बैठक में प्रताप बन्याल, कार्यकारी अध्यक्ष कांशी राम आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें