सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन की बैठक लक्ष्मण वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को सुंदरनगर के वृद्धाश्रम में हुई। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष प्रभु राम वर्मा ने शिरकत की। बैठक में पेंशनर संगठनों के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। उन्होंने अपनी-अपनी समस्याओं से पेंशनर फेडरेशन को अवगत करवाया। इस बैठक में सरकार की ओर से जेसीसी का गठन न करने पर रोष जताया। इसके अलावा पेंशनरों के 2016 में हुए संशोधित पे स्केल के तहत अभी तक की अदायगी रुकी पड़ी है। जिसे शीघ्र जारी करने के लिए पेंशनरों द्वारा बैठक में मांग उठाई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमने सरकार के समक्ष-समय समय पर वार्ता कर अपनी मांगों के संदर्भ में निवेदन किए परंतु सरकार इस पर ढुल मूल रवैया अपनाए हुए है और कर्मचारियों की देनदारियां, चिकित्सा बिलों सहित लंबित पड़ी मांगों को दरकिनार कर रही है l बैठक के दौरान हेल्पएज इंडिया के प्रतिनिधियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।