फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडालों में स्थापित हुईं मां महिषासुर मर्दिनी और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से गूंजे जयकारे, शाम को सुरीले भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्रि श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुए। पहले दिन सुबह 4 बजे से ही प्रमुख शक्तिपीठों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। बसाही धार स्थित मां चतुर्भुजा मंदिर में सुबह 5 बजे कपाट खुलने के बाद करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। प्राचीन मंदिर बाबा बालकरूपी में मंडी और कांगड़ा से हजारों भक्त पहुंचे, जबकि लडभड़ोल के करीब 450 वर्ष पुराने मंदिर में संतान प्राप्ति की कामना से महिलाओं की भीड़ उमड़ी। मां आशापूरी, स्यूरी माता, बंडेरी किला कर्णपुर, सनातन धर्मसभा मंदिर और अन्नपूर्णा आश्रम लदरूहीं में भी धार्मिक अनुष्ठान व भजन-कीर्तन हुए। बंडेरी मंदिर के प्रेस सचिव विश्न दास बहल ने बताया कि घट स्थापना के साथ नौ दिवसीय आयोजन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के साईं बाजार और चौंतड़ा में भी दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। साईं बाजार में पूजा-अर्चना के बाद मां महिषासुर मर्दिनी, गणेश, कार्तिकेय, महालक्ष्मी और महासरस्वती की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। आयोजक समिति के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 8 और शाम 7 बजे महाआरती तथा रात 8 से 10 बजे तक भजन संध्या होगी। पहली भजन संध्या में गायक मनोहर कुमार ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। जालपा मंदिर जलपेहड़ और छत्तर में भी भजन-कीर्तन हुए। यहां कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने माथा टेककर आरती उतारी। 19 अक्टूबर को हवन, पूर्णाहुति और नगर परिक्रमा के बाद बड़ोन घाट में मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें