फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महिला की जलने से संदिग्ध मौत मामले में पति, सास और ससुर गिरफ्तार

Thu, 31 Oct 2024 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार शाम को अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। उपमंडल के ग्राम पंचायत चांबी के मंझरोट में महिला की जलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
मृतका के पिता द्वारा कॉलोनी पुलिस थाना में बेटी के मौत के लिए उसके पति पवन कुमार, सास व ससुर पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मंगलवार को पुलिस के पहरे में हुए महिला के दाह संस्कार के बाद मायका पक्ष से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बीएसएल कॉलोनी थाना पहुंचकर आरोपियों पर बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए शीघ्र हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद मामले की गंभीरता और मायका पक्ष के आरोपों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार देर शाम हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता मोवीसेरी निवासी रामचंद्र ने आरोप लगाया कि बेटी का पति, सास व ससुर उसे हमेशा प्रताड़ित करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को एक सोचे समझे षडयंत्र के तहत मारा गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड की पुष्टि की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके हर पहलु की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें