फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: झीड़ी फ्लाईओवर के विरोध में पांच दिन बाद भूख हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
झीड़ी फ्लाईओवर के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मवीर को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म करवाते हुए विध
विज्ञापन
हाईकोर्ट का अंतिम फैसला आने तक निर्माण कार्य बंद रखने पर बनी सहमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगवाईं (मंडी)। मंडी-मनाली फोरलेन पर झीड़ी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के विरोध में पांच दिन से चल रही भूख हड़ताल शनिवार को प्रशासन, एनएचएआई अधिकारियों और प्रभावित ग्रामीणों के बीच सहमति बनने के बाद समाप्त हो गई। विधायक द्रंग पूर्ण चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का अंतिम फैसला आने तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बंद रहेगा।
सहमति के बाद विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने पांच दिन से अनशन पर बैठे कर्मवीर पठानिया को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले को दिल्ली तक उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर प्रभावितों की मांगों का समर्थन किया। बैठक में एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर दिग्व्रत, साइट इंजीनियर संजीव सहित प्रभावित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें