फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देव पशाकोट मंदिर करालड़ी में शीश नवाने पहुंचे सैकड़ों भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। चैत्र मास के नवरात्र पर देव पशाकोट मंदिर करालड़ी में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर देवता से आशीर्वाद लिया। साथ ही मंडयाली धाम का आनंद उठाया। चौहारघाटी के बड़ादेव हुरंग नारायण के डांगु आराध्य देव पेखरा गहरी और सूत्रधारी ब्रह्मा ने भी लाव लश्कर सहित भंडारे में शिरकत की। दोनों देवताओं की उपस्थिति ने धार्मिक आयोजन को दिव्य बना दिया। मंदिर कमेटी ने दोनों देवताओं का भव्य स्वागत किया। स्थानीय ग्रामीणों के साथ दूरदराज क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने भी दोनों देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों देवताओं के गूर ने देव खेल के माध्यम से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया। मंदिर में दिनभर भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। दोनों देवता घटासनी होते हुए गुम्मा में प्रवेश करेंगे, जहां से वे मंगलवार को चौहारघाटी के बड़ादेव हुरंग नारायण की अगुवाई में जोगिंद्रनगर में राज्य स्तरीय लघु महाशिवरात्रि मेले की शोभायात्रा में शामिल होंगे।
देव पशाकोट मंदिर करालड़ी के प्रधान विजयेंद्र मुगलाना ने कहा कि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर देव पशाकोट के साथ देव पेखरा गहरी और सूत्रधारी ब्रह्मा का आशीर्वाद लिया। देव पेखरा गहरी के गूर राजू, पुजारी धर्म सिंह, मंदिर कमेटी सचिव प्रेम सिंह, पूर्व पुजारी सुनील भंडारी बलदेव ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें