धर्मपुर (मंडी)। नशामुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वीरवार काे बस स्टैंड धर्मपुर में नशा निवारण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी धर्मपुर विनाेद कुमार ने एचआरटीसी कर्मियों और टैक्सी चालकों को नशे के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करें। यदि किसी भी प्रकार की अवैध नशे की गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। संवाद