फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन को शिमला में गरजेंगे एचआरटीसी पेंशनर

विज्ञापन
मंडी में जेल रोड़ ​स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई की आयोजि
विज्ञापन
मंडी। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई की बैठक शनिवार को जेल रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में हुई। इसमें सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से लंबित मांगों की अनदेखी पर रोष जताया गया। संगठन ने निर्णय लिया कि तीन नवंबर को शिमला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में मंडी इकाई के करीब 300 सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष केडी अवस्थी ने कहा कि पिछले चार वर्षों से पेंशनरों की अधिकांश समस्याएं लंबित हैं। उपमुख्यमंत्री ने तीन प्रतिशत डीए किस्त के भुगतान के कई बार आश्वासन दिए। लेकिन आज तक इसका भुगतान नहीं हुआ है। संगठन के अनुसार, एचआरटीसी पेंशनरों की करीब 700 करोड़ रुपये की देनदारियां लंबित हैं। करीब 8500 पेंशनरों को वर्ष 2022 से अब तक एरियर नहीं मिला है। संगठन ने मुख्यमंत्री से संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान करने की अपील की।


ये हैं प्रमुख मांगें

संगठन ने जनवरी 2026 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन व अन्य लाभों के तत्काल भुगतान की मांग की। उन्होंने तीन प्रतिशत डीए किस्त जारी करने पर जोर दिया। वर्ष 2016 से 50 और 30 पे मैट्रिक्स लेवल के आधार पर पेंशन संशोधन व एरियर देने की भी मांग उठाई गई। इसके अलावा, 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का एरियर मांगा गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को संशोधित पेंशन का लाभ देने की भी अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें