फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एचआरटीसी परिचालक यूनियन का 25 जून से काम छोड़ो आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर डिपो के कर्मचारी भी आंदोलन में होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम में लंबित मांगों को लेकर परिवहन निगम परिचालक यूनियन ने 25 जून से काम छोड़ो आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। यूनियन ने बताया कि 12 मई 2026 को प्रबंधन निदेशक एचआरटीसी को 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया था, लेकिन 2 जून को हुई वार्ता भी बेनतीजा रही। इसके चलते प्रदेशभर में आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और आपातकालीन सेवाओं के लिए आवश्यक बस सेवाएं जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मांगों के समाधान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आश्वासनों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें