फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दलदल में फिसली एचआरटीसी की बस, 30 सवार बाल-बाल बचे

विज्ञापन
उपमंडल कोटली के तहत ग्राम पंचायत खलाणु के बढु गांव के समीप कोटली-जोगिंद्रनगर सड़क पर दुर्घटनाग्
विज्ञापन
कोटली-जोगिंद्रनगर सड़क से बाहर निकल गया पिछला पहिया, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुलिया के पास हुआ हादसा, यात्रियों में मची रही अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। कोटली-जोगिंद्रनगर सड़क पर बुधवार सुबह करीब 30 यात्रियों की जान उस समय सांसत में पड़ गई, जब बढु गांव के पास बारिश के कारण बने दलदल में एचआरटीसी की बस फिसल गई। बस का पिछला पहिया सड़क से बाहर निकल गया। चालक ओम चंद ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे बस सड़क से नीचे जाने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार बस सुबह करीब 8:15 बजे जोगिंद्रनगर से मंडी आ रही थी। बढु गांव के पास छोटी पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक ट्रैक बनाया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण ऊपरी हिस्से से मिट्टी और पानी सड़क पर आ गया, जिससे वैकल्पिक ट्रैक पर दलदल बन गया था।
विज्ञापन

चालक ओम चंद के अनुसार इस स्थान पर बस निकालने में पहले से ही दिक्कत आ रही थी। उन्होंने कोटली बस अड्डा प्रभारी लाल सिंह को फोन कर स्थिति की जानकारी दी थी। प्रभारी ने बस को साइड में लगाने के निर्देश दिए। इसी दौरान बस दलदल में स्किड हो गई और उसका पिछला पहिया सड़क से बाहर निकल गया। चालक ने बस को नियंत्रित रखा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।
कोटली बस अड्डा प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि चालक से जानकारी मिलने के बाद यात्रियों को आगे भेजने के लिए मंडी से मनरू आने वाली बस की व्यवस्था करने को कहा गया था। इसी दौरान बस को साइड में लगाते समय वह स्किड हो गई।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर लितेश गुलरिया ने बताया कि पुलिया का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वैकल्पिक ट्रैक पर गटका बिछाया गया है, लेकिन बारिश के कारण ऊपरी हिस्से से मिट्टी और दलदल सड़क पर आने से यह स्थिति बनी। उन्होंने बताया कि करीब दो सप्ताह में पुलिया का निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें