फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लांगणा के प्रैण गांव में आग लगने से मकान जला, अंदर रखा सामान राख

विज्ञापन
लांगणा पंचायत के प्रैण गांव में आग से जलकर राख हुआ स्लेटपोश मकान। संवाद
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं, प्रशासन ने दी पांच हजार की फौरी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की मकरीड़ी उपतहसील की लांगणा पंचायत के प्रैण गांव में वीरवार सुबह अचानक आग लगने से एक स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। घटना से एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रैण निवासी भीमा देवी और पोला देवी दोनों पत्नी हरि सिंह के मकान में सुबह 9 बजे अचानक आग लग गई और उसमें रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। प्रैण निवासी भीमा देवी ने बताया कि वह घर के नजदीक कुछ कार्य कर रही थी तो इस दौरान स्लेटपोश मकान से आग की लपटें निकलने लगीं। इसके बाद उन्होंने स्थानीय गांव वासियों को इसकी सूचना दी और गांव वासियों की मदद से इस आग पर काबू पाया गया। गांववासियों ने फायर ब्रिगेड को भी इसकी जानकारी दी। मगर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम से पहले ही गांव वासियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था। इस घटना में मकान में रखा फर्नीचर, खाद्य सामग्री, बर्तन कपड़े सहित अन्य पूरा सामान राख हो गया है। मौके पर हल्का पटवारी नीलम ने घटनास्थल का जायजा लिया। तहसीलदार जोगिंद्रनगर डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया कि घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। पीड़ित परिवार को 5000 रुपये की फौरी राहत की प्रदान की गई है। उनका रहने का इंतजाम भी किया जा रहा है।ला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें