फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सकोडी खड्ड में कूड़ा फेंकने पर अस्पताल पर जुर्माना, पांच लोगों के भी काटे चालान

विज्ञापन
मंडी शहर में सकोडी खड्ड में फैला कचरा। स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर में खुले में और नदी-नालों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर नगर निगम मंडी सख्त हो गया है। ताजा मामले में नगर निगम की टीम ने सकोडी खड्ड में कचरा फेंकने पर एक निजी अस्पताल पर 5,000 रुपये का चालान किया है। इसके अलावा पांच अन्य लोगों के भी सकोडी खड्ड में कचरा फेंकने पर चालान किए गए हैं। इसी के साथ भविष्य में दोबारा खुले में और खड्ड में गंदगी न फैलाने की भी उन्हें हिदायत दी है।
विज्ञापन

मंडी शहर में स्वच्छता का अलख जगाने के लिए नगर निगम ने जागरूकता अभियान चलाए, लेकिन धरातल पर स्तर पर कुछ खास असर देखने को नहीं मिले। अब निगम की टीम ने धरातल पर मोर्चा संभाले हुए है। ताजा मामले में एक बड़े निजी अस्पताल पर शिकंजा कसने से हड़कंप मचा हुआ है। लापरवाही की हद यह थी कि नामी अस्पताल से कचरा सीधे से सकोडी खड्ड में पहुंच रहा था। इससे मंडी शहर की सुंदरता पर भी दाग लग रहा था। साथ ही खड्ड के आसपास रहने वाले लोगों के लिए मुश्किलेें हो रही थीं। उधर, नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि कचरा खड्ड में फेंकने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई है।
विज्ञापन

सफाई में शहरवासियों का सहयोग आपेक्षित है। तभी शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है।
एचएस राणा, आयुक्त, नगर निगम मंडी

जागरूकता के साथ कार्रवाई पर भी जोर दिया जा रहा है। निगम शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए प्रयासरत है।
वीरेंद्र भट्ट, मेयर, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें