फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेट बुजुर्ग की कोरोना से मौत

विज्ञापन
कोरोना के मामले आने के चलते मंडी बस स्टैंड में पसरा सन्नाटा। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित 94 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग मंडी शहर का ही रहने वाला था और तीन दिन पूर्व ही परिजन नेरचौक मेडिकल कॉलेज से अनुमति लेकर उसे घर लाए थे। इस बीच उनका घर में ही देहांत हो गया। वहीं जिले में कोरोना के 41 मामले और आए हैं। पिछले एक माह में सबसे कम 41 ही मामले संक्रमण के आए हैं।
विज्ञापन

ये मामले जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर, बल्ह और सदर से हैं। पिछले एक माह से रोजाना कोरोना संक्रमण के 100 से अधिक मामले आ रहे थे। ऐसे में रविवार को कम मामले आने से स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। रविवार को आए संक्रमण के मामलों में जोगिंद्रनगर से लंबर चीमणू से दो, कोठी एक, चूल्ला दो, लांगणा चार, खड़ीहार से एक मामला कोरोना का आया है।
बल्ह विस क्षेत्र के बग्गी से तीन, लोहारा एक, रती से एक मामला सामने आया है। सदर के पंजैठी तल्याहड़ से चार, टांडू एक, रियूर से एक मामला कोरोना का आया है। इसके अलावा सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी से एक, स्लाह एक, भोजपुर से दो मामले सामने आए हैं। शहर के भगवाहन मोहल्ला से दो, चच्योट दो और बलद्वाड़ा, बगस्याड़ और बरोट से एक-एक मामले कोरोना संक्रमण के आए हैं। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की। कहा कि होम आइसोलेट एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से घर में ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें