अस्पताल में उपचाराधीन होमगार्ड कर्मचारी।
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। नगर निकाय चुनाव के दौरान भोजपुर स्थित मतदान केंद्र-1 में तैनात गृहरक्षक की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। मतदान केंद्र पर अन्य कर्मचारी को तैनात किया गया।
गृहरक्षक कपूर सिंह रविवार को नगर परिषद चुनाव के दौरान भोजपुर स्थित मतदान केंद्र-1 पर तैनात थे। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश हो गए। मतदान के लिए आए अमित सेन और गगन पुरी ने तत्काल उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
अब हालत स्थिर है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि गृहरक्षक कर्मचारी की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर अन्य कर्मी को मतदान केंद्र में तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गृहरक्षक कर्मचारी की सेहत में काफी सुधार है। संवाद