फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हिंदू सम्मेलन 21 दिसंबर को चोलथरा में

Thu, 18 Dec 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। मंडल सनातन समिति चोलथरा की ओर से संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 21 दिसंबर को शिव मंदिर दीघो चोलथरा में हिंदू सम्मेलन करवाया जाएगा। सम्मेलन में सेवानिवृत्त एजी कार्यालय शिमला के ऑडिटर दलीप सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शरीक होंगे, जबकि सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी वेद प्रकाश विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल सनातन समिति चोलथरा के अध्यक्ष संजय ठाकुर करेंगे। सम्मेलन में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक सत्र, स्थानीय कलाकारों एवं महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जबकि सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय संस्कृति भारती उत्तर क्षेत्र प्रमुख गणेश दत्त विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जो सनातन संस्कृति, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार रखेंगे। आयोजक मंडल सनातन समिति चोलथरा ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें