5 से 8 जुलाई तक शिलांग में होगी प्रतियोगिता, चार जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम।
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के तत्वावधान से मेघालय एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह आयोजन 5 से 8 जुलाई तक शिलांग (मेघालय) में आयोजित होगा। सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम मंडी से रवाना हो गई है। प्रदेश की टीम में 37 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 20 पुरुष और 17 महिला खिलाड़ी हैं। हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि प्रदेश के मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टीम का नेतृत्व जोगिंद्र सिंह आजाद कर रहे हैं। पुरुष वर्ग में मंडी के हर्षित कुमार, समीर चौहान, रोहन, आर्यन चौहान, किरण कुमार, नितिन कुमार, दैवग्य अवस्थी, युगल, अंशुल ठाकुर, ललित कुमार, नरेंद्र कुमार और जीवन चौहान सहित बिलासपुर के ऋषभ चौहान, मान सिंह, आकाश चंदेल, अंकुश वर्मा, रोहित कुमार, तुषार चौहान, वेदांग शर्मा तथा अंकित शर्मा टीम का हिस्सा हैं। महिला वर्ग में मंडी की दीपाली, कल्पना ठाकुर, विपाशा ठाकुर, ज्योति ठाकुर, कुसमा, भारती ठाकुर और दिशा कुमारी के अलावा बिलासपुर की आकांक्षा, अंजलि शर्मा, अंकिता शर्मा, अर्पिता शर्मा, ईशा पटयाल, इतिका पटयाल, रिया और मरीशा गौतम, कांगड़ा की राशि अवस्थी तथा सिरमौर की सहना टीम में शामिल हैं।