फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: चिट्टा लेकर लौट रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, तीन महीने के बच्चे को छोड़कर पंजाब चले गए नशा लाने

Sun, 29 Mar 2026 04:45 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दंपती को चिट्टे के समेत गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों नशे के आदी हैं और अक्सर पंजाब से चिट्टा लाते थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुंदरनगर-डैहर के अलसू चौक पर बीते शनिवार शाम एक पति-पत्नी चिट्टे के साथ पकड़े गए। दंपती की शादी एक साल पहले हुई थी और वे नशे के आदी हैं। तीन महीने के बेटे को दादा-दादी के पास छोड़कर दोनों चिट्टा खरीदने पंजाब गए थे।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने माता-पिता के गहने तक चिट्टे के लिए गिरवी रखवा दिए थे। दादा-दादी अपने पोते के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और सामाजिक शर्म की वजह से दुख व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं। परिवार में माता-पिता और रिश्तेदार इनकी इन हरकतों से परेशान रहते हैं। सुंदरनगर पुलिस दंपती के काल रिकॉर्ड और लोकल कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस को संदेह है कि यह दंपती चिट्टा सिर्फ इस्तेमाल नहीं कर रहे, बल्कि इसे बेच भी रहे हैं। साथ ही उनके कॉल रिकॉर्ड और आसपास के अन्य तस्करों के साथ लेन-देन की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलोहड़ पंचायत में लोगों ने आरोपियों की जमानत न होने की गुहार प्रदेश सरकार से लगाई है। स्थानीय लोग बताते हैं कि पंचायत में केवल यह दंपती ही नहीं, बल्कि कई अन्य नशे के तस्कर भी हैं, जो जेल जाने के बाद पुनः इस धंधे में लिप्त हो जाते हैं। हालांकि पंचायत की सख्ती से पहले कुछ समय तक नशे की खरीद-फरोख्त पर लगाम लगी थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें ...दिनों के रिमांड पर भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें