फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: उच्च मार्ग के काम से लघु उद्योग और खेतों को खतरा

Sun, 29 Jun 2025 04:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप, कंपनी ने पैमाइश बुर्जी से आगे तक कर दी है कटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 003 मंडी-जालंधर वाया धर्मपुर पर निर्माण कार्य से कोटली क्षेत्र की पंचायत सराड़ी के रोपड़ू निवासी हेम सिंह ठाकुर के लघु कारखाने और खेतों को खतरा पैदा हो गया है। हेम सिंह ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य कर रही सूर्या कंपनी की वजह से रोपड़ू नाले पर पुल निर्माण के लिए की जा रही खुदाई से उनकी पुश्तैनी आटा चक्की लघु कारखाने को खतरा पैदा हो गया है। साथ ही उनके धान की रोपाई वाले खेतों को भी नुकसान हो रहा है।
क्योंकि अभी बरसात अपने चरम पर है और नाला कभी भी रौद्र रूप धारण कर सकता है। इस वजह से उसका काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। कंपनी की तरफ से उन्हें इस कारखाने और जमीन का क्लेम भी नहीं दिया गया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग की पैमाइश की बुर्जी जो पहले काफी दूर थी, कंपनी ने उससे भी आगे तक कटाई कर दी है। कंपनी के अधिकारियों से बात करने पर उनका कहना था कि हो सकता है गलती से कटाई कुछ ज्यादा कर दी हो, लेकिन हम उसमें सुधार करने जा रहे हैं और कोशिश करेंगे के हेम सिंह के कारखाने और खेतों को कोई नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

पीड़ित व्यक्ति की तरफ से इस बारे शिकायत मिली है। जल्द ही कंपनी अधिकारियों से बैठक करने के बाद संयुक्त निरीक्षण के लिए टीम भेजी जाएगी।
-असीम सूद, एसडीएम कोटली
बाक्स

इस मामले के बारे जानकारी नहीं है, लेकिन यदि हेम सिंह की जमीन और खेतों को कार्य के दौरान नुकसान हुआ है तो संबंधित कंपनी व विभाग को इसकी जांच करने के आदेश जारी किए जाएंगे।
चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें