फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा से नशामुक्त समाज के निर्माण में निभाएं भूमिका : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने प्रशासन, पुलिस और बैंकिंग व्यवस्था को नजदीक से जाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमांद की छात्राओं ने एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट के दौरान प्रशासन, पुलिस और बैंकिंग व्यवस्था की कार्यप्रणाली को नजदीक से जाना। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने छात्राओं से संवाद करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करने, बड़े लक्ष्य तय करने और नशामुक्त व जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। छात्राओं ने उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महिला पुलिस थाना और भारतीय स्टेट बैंक शाखा का भ्रमण कर प्रशासनिक कार्य, महिला सुरक्षा कानून, हेल्पलाइन सेवाओं, आत्मरक्षा, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता तथा सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे व्यावहारिक अनुभव छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके कॅरिअर के प्रति बेहतर दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें