फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दमकल विभाग में हाइटेक क्विक रिस्पांस वाहन शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर दमकल विभाग के बेड़े में एक अत्याधुनिक हाइटेक क्विक रिस्पाांस वाहन (क्यूआरवी) और 5000 लीटर क्षमता वाला नया फायर टेंडर शामिल किया गया है। आधुनिक वाहन के शामिल होने से अब शहर की संकरी गलियों से लेकर ईंधन और हाई-वोल्टेज बिजली लाइनों में लगने वाली भयंकर आग पर तुरंत काबू पाना संभव हो गया है।
विज्ञापन


वाहन में ही पेट्रोल, डीजल और सीओ-2 सिलिंडरों की आग बुझाने के लिए तुरंत फोम तैयार करने की उन्नत तकनीक उपलब्ध है। किसी भी आपात स्थिति या डिजास्टर से निपटने के लिए वाहन में 24 घंटे आवश्यक बचाव सामग्री व उपकरण मौजूद रहेंगे। इस वाहन का डिजाइन ऐसा है कि यह तंग रास्तों और संकरी गलियों में भी आसानी से प्रवेश कर त्वरित कार्रवाई कर सकता है। बिजली की हाई-वोल्टेज तारों में भड़की आग को सुरक्षित ढंग से बुझाने के लिए विशेष उपकरण लगाए गए हैं।
वर्ष 2012 में स्थापित जोगिंद्रनगर दमकल चौकी पर जोगिंद्रनगर के अलावा लडभड़ोल और पधर क्षेत्र की सालाना 200 से अधिक आग की घटनाओं का जिम्मा रहता है। चौकी में लगभग आठ साल सेवाएं दे चुके पूर्व प्रभारी शेर सिंह सकलानी ने बताया कि पहले संसाधनों की कमी और संकरी गलियों में बड़ी गाड़ियों के न पहुंच पाने के कारण आग बुझाने में भारी परेशानी होती थी, जिससे अक्सर लाखों का नुकसान होता था। अब इन हाईटेक वाहनों के आने से विभाग को अन्य चौकियों का मुंह नहीं देखना पड़ेगा।
विज्ञापन



दमकल चौकी के वर्तमान प्रभारी वंशी लाल ने स्पष्ट किया कि इस क्विक रिस्पांस वाहन और नए उपकरणों की सुविधा मिलने से हर प्रकार की आग पर त्वरित नियंत्रण पाया जा सकेगा, जिससे भविष्य में जानमाल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें