फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हीना बनीं टांडू स्कूल की सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

विज्ञापन
टांडू स्कूल में आयोजित सालाना समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत- संस्थान
विज्ञापन
पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टांडू में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर मुख्यातिथि रहे। इस दौरान हीना को 12वीं कक्षा की सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेम सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि का पारंपरिक अंदाज में शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। कौल सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नशे के दुष्परिणामों पर आधारित विद्यार्थियों की एकांकी को मुख्यातिथि ने विशेष रूप से सराहा और 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यातिथि ने मेधावियों को भी सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों में तान्या, इशांत, निशांत, अंशिका, सुहानी, काव्या, चेतना, अक्षरा, इशिका, मोक्षित, शानवी, सुजल, सुनील, याशिका, तानवी, हीना, पूर्णिमा, सागर, महक, भारती, स्नेहा, आरव, साक्षी, मुस्कान, अंजलि और कृतिका शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एचपीएमसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जोगिंद्र गुलेरिया, पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूप सिंह धरवाल, सेवानिवृत्त उपनिदेशक भूप सिंह वर्मा, आईएमसी चेयरमैन मोहिंद्र शर्मा, कामेश्वर चौहान व अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें