फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आज से 23 जुलाई तक मंडी में भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
21 और 22 जुलाई को रेड अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी किया परामर्श
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार जिला मंडी में 19 जुलाई से 23 जुलाई, 2026 तक प्रतिकूल मौसम रहने की संभावना है। विशेष रूप से 21 और 22 जुलाई को वर्षा की तीव्रता बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 19 जुलाई को येलो अलर्ट, 20 और 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, जबकि 21 और 22 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों जिले के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष व उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नागरिकों और पर्यटकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने अनावश्यक यात्रा से बचने, नदियों-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा उफनते खड्डों से दूर रहने, अस्थिर ढलानों और ओवरफ्लो पुलों को पार न करने की सलाह दी है। साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए आवश्यक सामान, मोबाइल फोन तथा टॉर्च आदि तैयार रखने का भी परामर्श दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने, आवश्यक मशीनरी, आपदा राहत दल एवं जरूरी सेवाओं को तैयार रखने तथा अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र मंडी से तत्काल संपर्क करें। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र मंडी से दूरभाष नंबर 01905-226201, 226202, 226203, 226204 तथा आपातकालीन मोबाइल/व्हाट्सएप: 8544771889 पर और टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें