फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बगस्याड़ क्षेत्र में ओलावृष्टि से भारी नुकसान, मायूस बागवान

Wed, 20 Mar 2024 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बगस्याड़ क्षेत्र में हुई भारी ओलावृ​ष्टि   संवाद
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। बगस्याड़ क्षेत्र में मंगलवार को हुई भारी ओलावृष्टि ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। करीब पांच बजे के बाद क्षेत्र में हुई इस ओलावृष्टि से गुठलीदार फलों के पौधों पर आए फूल झड़ गए हैं। इससे बागवानों के चेहरों पर मायूसी छा गई हैं। इन दिनों सेब और गुठलीदार फलों के पौधों पर बंपर फ्लावरिंग हो रही है।
विज्ञापन

बागवान भी पेड़ पौधों पर फ्लावरिंग आने के चलते एंटी हेलनेट लगाने के काम में जुटे हुए थे। मगर मौसम में अचानक आए बदलाव और भारी ओलावृष्टि होने से इनके फूल झड़ गए। इसके चलते बागवानों को नुकसान हुआ है। बागबानों का कहना है कि पेड़ पौधों की फ्लावरिंग प्रभावित होने से इनमें फल आने की संभावना कम हो जाती है। इस ओलावृष्टि के कारण उनके बागानों में कुछ समय के लिए तो बर्फबारी के जैसा माहौल हो गया था।
बगाीचे पूरी तरह से ओलों के कारण सफेद हो गए और नेट का काम भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बागवानों में रिषभ, दुष्यंत, रमेश ठाकुर, चतर सिंह, हेमराज, मुरारी लाल आदि ने कहा कि ओलावृष्टि के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। सिराज फल उत्पादक संघ प्रधान चतर सिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में बागबानों को इस ओलावृष्टि के कारण बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने विभाग से नुकसान का जायजा लेने की बात की है।
विज्ञापन

उधर, बागबानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली है। बागवानों को सलाह है कि वह अवरोधक जाली लगाएं ताकि फ्लावरिंग प्रभावित न हो सके। इसके लिए सरकार बागवानों को सब्सिडी उपलब्ध करवाती है।

बगस्याड़ क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें