फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र में चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के चौंतड़ा, लडभड़ोल और जोगिंद्रनगर के अस्पतालों में चिकित्सकों के अभाव में करीब डेढ लाख आबादी प्रभावित हो रही है। इन तीनों अस्पतालों से हर रोज मरीज निराश लौट रहे हैं। जोगिंद्रनगर नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के 12 से अधिक पद खाली हैं। शिशु, हड्डी रोग, ईएनटी के अलावा नेत्र और चर्म रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ चिकित्साधिकारियों के पांच पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

यहां 300 से अधिक ओपीडी रहती है। चौंतड़ा सामुदायिक अस्पताल में एक चिकित्सक तैनात हैं। क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए कांगड़ा जिले के बड़े अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। नागरिक अस्पताल लडभड़ोल में दो ही चिकित्सक तैनात हैं। यहां पर आपात सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि जोगिंद्रनगर उपमंडल के अस्पतालों में राजनीतिक द्वेष के चलते पद नहीं भरे जा रहे हैं।
इससे लोगों में आक्रोश है। उधर कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि जोगिंद्रनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए वह सरकार से पुनः पत्राचार करेंगे ताकि लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य लाभ मिल सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि उपमंडल के मुख्य अस्पतालों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें