मंडी। कोविड अस्पताल नेरचौक में कोरोना के सैंपल की जांच करने वाली लैब के सभी पैंतिस कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वीरवार या शुक्रवार तक लैब बहाल हो सकती है। लैब तकनीशियन के पाजिटिव पाए जाने के बाद लैब बंद कर दी गई थी। तैनात सभी कर्मचारियों के कोविड के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लैब जल्द खुलने के आसार हैं। नेरचौक लैब में जिला मंडी के अलावा कुल्लू और लाहौल स्पिति के सैंपल जांचे जाते हैं। लैब बंद होने से सैंपल की जांच में देरी हो रही है। जिससे चिंताएं बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल लेकर उन्हें पालमपुर व हमीरपुर की लैब में भेजा जा रहा है। लेकिन पहले दिन की रिपोर्ट का इंतजार लंबा खिंचा रहा। मडी जिला से मंगलवार को 259 सैंपल लैब में आये थे, जिसमें 29 सैंपल प्रोसेसिंग में थे जब लैब को सील किया गया था। बचे 225 सहित उस दिन कलेक्ट किए 250 सैंपल अन्य जिलों की लैब में भेज गए। मंडी जिला में इस समय कोरोना के हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। टेस्ट रिपोर्ट देर से आने के कारण चिंता बढ रही है।
दो सैंपल टेस्ट की मशीनें मौजूद
एसएलबीएस मेडिकल कॉलेज नेरचौक में इस समय सैंपल टेस्ट की जांच करने की दो मशीनें उपलब्ध हैं। जिनमें एक आईआईटी कमांद व दूसरी जोनल अस्पताल मंडी से लेकर स्थापित की गई है। नेरचैक लैब में लैब अटेंडेंट के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लैब में काम करने वाले सभी स्टाफ के कोविड टेस्ट लेने के बाद दो दिन के लिए लैब को दो दिन के लिए सील कर दिया था।
सभी की रिपोर्ट निगेटिव: सीएमओ
सीएमओ डा देवेंद्र शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में लैब अटेंडेंट के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लैब को सील कर दिया है। करीब पैंतिस लैब स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद अब लैब को खोलने वीरवार या शुक्रवार को खोला जा सकता है। उन्होंने कहा के घबराने की जरूरत नहीं। टेस्ट जल्द शुरू होंगे।