जोगिंद्रनगर (मंडी)। ढांगसीधार कोविड केयर सेंटर में रखे दो कोरोना मरीज अब ठीक हो गए हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जोगिंद्रनगर के युवक की सात जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जबकि लडभड़ोल के युवक की रिपोर्ट 9 जून को पॉजिटिव आई थी। दोनों की ट्रेवलिंग हिस्ट्री दिल्ली की है। इन्हें बुधवार को घर भेज दिया गया। एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मेहरा ने पुष्टि की है। संवाद