फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद से उपचार में भी मिलेगा स्वास्थ्य बीमा लाभ : डाॅ. राजेश

Thu, 24 Oct 2024 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक निदेशक ने कहा, तहसील स्तर तक आयुर्वेद को पहुंचाने के लिए खोले जाएंगे संस्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोह (मंडी)। आयुर्वेद से उपचार में भी अब लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। यह बात क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह के सहायक निदेशक डाॅ. राजेश सण्ड ने बुधवार को पंडोह में केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय की 100 दिन की उपलब्धियों को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के तहत 170 पैकेज शामिल करने के लिए समिति का गठन किया गया है। इसे हरी झंडी मिलते ही आयुर्वेदिक संस्थानों में इसका लाभ मिलना शुरू होगा। उन्हाेंने बताया कि भारतीय फार्माकोपिया आयोग ने इस क्षेत्र में दवाओं की गुणवत्ता में सुधार के बड़े उद्देश्य के साथ वन हर्ब वन स्टैंडर्ड पहल को पूरा करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हर्बल दवाओं का मानकीकरण कर भारत वर्ष में फार्मास्यूटिकल्स की प्रभावकारिता और सुरक्षा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। डाॅ. राजेश ने बताया कि आयुष मंत्रालय का इरादा हर तहसील स्तर पर आयुर्वेद मेडिकल स्टोर खोलने का है, ताकि निचले स्तर तक सभी को आयुर्वेद के साथ जोड़ा जा सके और उपचार की इस प्राचीन पद्दति का लाभ पहुंचाया जा सके। लोगों में आयुर्वेद और योग के उत्थान को बढ़ाने के लक्ष्य के साथ मंत्रालय की ओर से हर घर आयुर्याेग पहल शुरू की गई है। इसके तहत फिट इंडिया स्कूल प्रमाणन में योग को मुख्य रूप से शामिल करना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह से डाॅ. विनीता नेगी, डाॅ. विकास नरियाल, डाॅ. कविता, डाॅ. अनुभा चांदला और मनोज रतूरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें