फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग जार्ज के हर्ष ने बनाई सबसे शानदार पेंटिंग

Tue, 27 Sep 2016 10:11 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में जारी रेडक्रास मेले में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेले के तीसरे दिन मंगलवार को स्वच्छ जल स्वच्छ हाथ विषय पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूली छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


चित्रकला में ग्रुप-1 में इंडस ग्लोबल स्कूल की अनन्या शर्मा प्रथम रही। जबकि गुरु गोबिंद सिंह स्कूल मंडी की महक कपूर द्वितीय स्थान पर रही। ग्रुप-2 के मुकाबले में किंग जॉर्ज के हर्ष प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल मंडी का राहुल द्वितीय स्थान पर रहा। ग्रुप-3 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल मंडी लावन्या प्रथम और किंग जॉर्ज की दीक्षित द्वितीय, जबकि ग्रुप-4 मुकाबले में आईटीआई मंडी के योगराज प्रथम और डाइट की जेबीटी प्रशिक्षु कुसुम देवी द्वितीय रहीं।

इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में चौथी और पांचवीं कक्षा की स्पर्धा में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक स्कूल बाल मंडी की ममता प्रथम, स्वामी विवेकानंद स्कूल की मनीषा द्वितीय और अविनाश तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा छठी से आठवीं कक्षा की स्पर्धा में तक्षशिला स्कूल की अदविका ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि इंड्स ग्लोबल स्कूल के आदित्यांश द्वितीय और स्वामी विवेकानंद की कृत्ति तृृतीय स्थान पर रही। वहीं नवमी से जमा एक कक्षा और आईटीआई के ग्रुप-3 प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल खलियार की अनन्या प्रथम रही। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल मंडी की पूनम द्वितीय और आईटीआई मंडी की कनिका तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर घ्राण स्कूल की प्रधानाचार्य चंपा कपूर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें