मंडी। थोक अनाज किराना विक्रेता संघ जिला मंडी की वार्षिक बैठक सोमवार को शहर के एक निजी रेस्तरां में हुई। बैठक में पिछले वर्ष हुई संघ की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें हरमीत सिंह बिट्टू को पांचवीं बार सर्वसम्मति से थोक अनाज किराना विक्रेता संघ का प्रधान चुना गया। इकबाल सिंह पैटर्न, महेंद्र गुप्ता सलाहकार, शैलेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, साहिल महाजन उपाध्यक्ष, सुखविंद्र सिंह महासचिव, हरचरण सिंह कोषाध्यक्ष, भारत गुप्ता सह सचिव, पारस गुप्ता को संगठन सचिव बनाया गया।
बैठक में वार्षिक अवकाश को लेकर चर्चा करते हुए सर्व सम्मति से निर्णय कि 27 से 30 दिसंबर तक अनाज किराना के सभी थोक विक्रेता अपनी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखेंगे। संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष ने आम जनता से अपील की है कि सभी अपनी जरूरत का सामान समय पर खरीद लें। इधर, सराफ स्वर्णकार कल्याण एसोसिएशन मंडी के प्रधान आशुतोष ने बताया कि 25 दिसंबर को मंडी शहर के सभी स्वर्णकार अपने संस्थानों को बंद रखते हुए पहली जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे। संवाद