फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हराबाग बचाओ संघर्ष समिति ने साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन
हराबाग बचाओ संघर्ष समिति सुंदरनगर इकाई के पदा​धिकारी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हराबाग बगीचे के संभावित हस्तांतरण को लेकर सोमवार को हराबाग बचाओ संघर्ष समिति ने एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी को एक ज्ञापन सौंपा। समिति ने स्पष्ट किया कि हराबाग केवल एक बगीचा नहीं, बल्कि यह स्थानीय पहचान, किसानों की सुविधा, क्षेत्रीय आजीविका और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
विज्ञापन

यदि इस भूमि को किसी निजी व्यक्ति या संस्था को सौंपा गया तो यह जनभावनाओं और जनहित के विरुद्ध होगा। एसडीएम सुंदरनगर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वर्तमान में सरकार की ओर से केवल जानकारी एकत्र की जा रही है। कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। संघर्ष समिति ने आग्रह किया कि यदि भविष्य में कोई निर्णय लिया जाता है तो उससे पूर्व स्थानीय जनता की राय अवश्य ली जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें