फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हणोगी टनल में अचानक सामने आया तेंदुआ! कार सवार ने कैमरे में कैद किया पूरा नजारा; देखें वीडियो

Wed, 07 Oct 2026 12:45 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी जिले की हणोगी टनल में देर रात एक जंगली जानवर दिखाई देने का मामला सामने आया है। कार सवार ने टनल के भीतर उसका वीडियो बनाया, जो अब चर्चा में है। वन विभाग मौके की जांच कर यह पता लगा रहा है कि वीडियो में दिखाई दिया जानवर तेंदुआ है या कोई अन्य वन्यजीव।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हणोगी टनल में मंगलवार रात करीब 11:30 बजे तेंदुआ घुसने से वाहन चालकों में हलचल मच गई। कुल्लू से मंडी की ओर जा रहे कार चालक ने टनल के भीतर तेंदुए को घूमते देखा तो सावधानी बरतते हुए उसका वीडियो बना लिया। टनल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी तेंदुए की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं।
विज्ञापन





बताया जा रहा है कि तेंदुआ यातायात के लिए बंद पड़ी टनल के रास्ते अंदर आया था। टनल के बीच बनी क्रॉसिंग से वह दूसरी टनल में पहुंच गया। इसी दौरान वाहनों की आवाजाही और शोर होने पर तेंदुआ वापस बंद टनल की ओर चला गया और वहां से जंगल की तरफ निकल गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने तेंदुए के टनल में आने वाले संभावित रास्ते की भी जांच की। मौके पर तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी वन विभाग के डीएफओ संजीव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का जायजा लिया है। तेंदुए के टनल में आने के संभावित रास्ते की भी जांच की गई है। फिलहाल तेंदुआ जंगल की ओर चला गया है। दोबारा दिखाई देने पर वन विभाग आवश्यक कार्रवाई करेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें