फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महिलाओं बोलीं- सिया के हत्यारे को फांसी दो

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट के महिला मंडलों ने निकाली आक्रोश रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के गांव नैण में 13 अप्रैल को सिया की निर्मम हत्या के छह दिन बाद भी लोगों में आक्रोश नहीं थमा है। शनिवार को सरकाघाट के विभिन्न गांवों के महिला मंडलों सरकाघाट, मसेरन रिस्सा, थौना, पटडीघाट, पौंटा, गोपालपुर आदि ने आक्रोश रैली निकाली। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा के साथ फांसी की गुहार लगाई है। मसाल संस्था सरकाघाट की अध्यक्ष प्रेम कुमारी ठाकुर ने बताया कि अगर आरोपी को फांसी नहीं दी गई तो अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे। अपराध के पीछे के कारण को जल्द उजागर करने के लिए भी आवाज उठाई। महिला आयोग, पुलिस प्रशासन से जल्द जांच पूरी करने का महिलाओं ने आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें