मंडी जिला के कोटली में बुधवार रात हुई ओलावृष्टि से खेतों में बिछी सफेद चादर। स्रोत जागरूक पाठक
डंढाल गांव में रात के कहर से खेतों में खड़ी फसल नष्ट, किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसीकोटली (मंडी)। तुंगल घाटी के कोटली क्षेत्र के डंढाल गांव में बुधवार रात हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। खेतों में कटाई के लिए तैयार करीब 10 टन से अधिक गेहूं नष्ट हो गया। किसानों के अनुसार फसल को पकने में अभी लगभग एक सप्ताह का समय शेष था, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने छह माह की मेहनत पर पानी फेर दिया।
पीड़ित किसान लाभ सिंह और शीला देवी ने बताया कि इस बार अच्छी किस्म के बीज के कारण फसल बेहतर थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने सब कुछ तबाह कर दिया। पिछले वर्ष भी मक्की की फसल बारिश से खराब हो गई थी। लगातार नुकसान से अब परिवारों के सामने पशुओं के चारे और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं एसडीएम कोटली जगदीश चंद ने बताया कि नुकसान का आकलन करवाकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है और प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
मंडी जिला के कोटली में बुधवार रात हुई ओलावृष्टि से खेतों में बिछी सफेद चादर। स्रोत जागरूक पाठक