फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ने वालों की फौज : 60500 अतिरिक्त मतपत्र छापने पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पंचायती राज चुनाव में भाग्य आजमाने वालों की फौज ज्यादा होने के कारण जिला प्रशासन को मतदान के लिए 60,500 अतिरिक्त मतपत्र छपवाने पड़े। सबसे अधिक 20 हजार मत पत्र जिला परिषद के लिए छपवाए गए हैं। पंचायत समिति सदस्यों के लिए 10 हजार, प्रधान के लिए 13 हजार, उपप्रधान के लिए 17 हजार और वार्ड सदस्यों के पांच मतपत्र प्रकाशित करने पड़े हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 7.5 लाख मतदाता 12,405 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। कुछ पंचायतों में एक सीट पर दस से अधिक के बीच मुकाबला है। जिला पंचायत अधिकारी हरि सिंह ठाकुर का कहना है कि मांग के आधार पर सभी संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त मतपत्र सौंपे जा चुके हैं।
जाने कहां कितने प्रत्याशी
विकास खंड जिला परिषद पंस प्रधान उपप्रधान वार्ड मेंबर
सदर 19 127 252 238 704
सुंदरनगर 19 137 306 302 863
गोपालपुर 12 144 245 294 848
करसोग 26 104 211 267 541
धर्मपुर 22 121 000 261 689
सराज 07 053 125 130 229
बालीचौकी 06 075 219 199 085
चौंतड़ा 21 084 202 224 574
गोहर 20 086 206 235 587
द्रंग 11 083 183 190 617
बल्ह 13 138 264 297 784
7,55,863 करेंगे मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मंडी जिले में 11 विकास खंडों की 559 पंचायतों में चुनाव होंगे। पंचायती राज प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए 7 लाख 55 हजार 863 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 3,80,266 महिला और 3,75,597 पुरुष मतदाता हैं। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए जारी की मतदाता सूची में पहले 7,47,050 मतदाता थे लेकिन मतदाता सूची में नाम से वंचित मतदाताओं की सुविधा के लिए 23 दिसंबर, 2020 तक अपना नाम दर्ज करवाने का अवसर दिया गया। इसके फलस्वरूप अतिरिक्त मतदाता अनुपूरक सूची में जिला के 11 विकास खंडों में 8813 नए नाम दर्ज किए गए, जिनमें 4561 महिला और 4252 पुरुष मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें