फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया

Sat, 16 Jan 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब मंडी में श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


कार सेवा के मुख्य प्रबंधक संत बाबा लाभ सिंह किला आंनदगढ़ साहिब व गुरु की फौज सेवक सोसायटी, श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी, गुरु नानक गोविंद लहर मिशन, नामधारी संगत, नीलधारी संगत के सहयोग से प्रकाशोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया।  सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।

जुझार सिंह हजूरी रागी, महिपाल सिंह, स्थानीय रागी जत्थों के अलावा रघुवीर सिंह नौशहरा साहिब वालों के जत्थे ने मनोहर कीर्तन प्रस्तुत किए। हम येह काज जगत मौहे आये, मेरे राम राय तूं संता का संत तेर कीर्तन परा संगत को निहाल किया। रहपाल सिंह हेड ग्रंथी ने साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सुंदरनगर, मंडी, पंडोह, भुंतर, कुल्लू, लस्सी पधर, नेरचौक व पंजाब की संगत ने हाजिरी भर कर गुरु साहिब की खुशियां प्राप्त की। पूरा दिन गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का लंगर बरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें