फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राज्य स्तरीय छेश्चू मेले में निकलेगी भव्य जलेब

Thu, 30 Jan 2025 09:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय छेश्चू मेले में इस बार भव्य जलेब (शोभायात्रा) निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न धर्मों के लोग अपनी आस्था के प्रतीकों के साथ शामिल होंगे। देवी-देवताओं को भी जलेब में शामिल करने की योजना है। मेला आठ से 10 मार्च तक आयोजित होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सभागार में बुधवार को मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, बौद्ध मोनेस्ट्री अनुयायी, नैना देवी धजाधारी कमेटी, गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह कमेटी, व्यापार मंडल और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में छेश्चू पर्व को बेहतर ढंग से आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
एसडीएम ने सभी उपस्थित लोगों, विभागाध्यक्षों से मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग का आग्रह किया। मेले में महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का भी फैसला लिया गया। एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने आश्वासन दिया कि मेले में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें