फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

विज्ञापन
मंडी पहुंचे राज्यपाल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का स्वागत करते हुए विधायक चंद्रशेखर। स्त्रोत- जन
विज्ञापन
मंडी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शनिवार शाम कांगणीधार हेलीपैड मंडी पहुंचे, जहां उनका गरिमापूर्ण एवं पारंपरिक स्वागत किया गया। वह अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेने के लिए मंडी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह, पूर्ण चंद, नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी जानकी शुक्ला भी उनके साथ उपस्थित रहीं।
इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव आमसभा के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर, विधायक दीप राज, तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी राज्यपाल का अभिनंदन किया। राज्यपाल आज सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वह रविवार को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में भी सम्मिलित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें