धर्मपुर (मंडी)। भाजपा नेता रजत ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अवधि में न तो विकास की गति बढ़ी, न ही जनता को राहत मिली। इसके उलट हर वर्ग किसान, बागवान, कर्मचारी, व्यापारी, युवा सब परेशान और निराश होते गए।
कहा कि जिन वादों और बड़े-बड़े दावों के साथ यह सरकार सत्ता में आई थी, उनमें से एक भी वादा धरातल पर उतरता नहीं दिखा। रोजगार के नाम पर युवाओं को सिर्फ जुमले परोसे गए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि तीन साल में अगर कुछ आगे बढ़ा है, तो वह है जनता का दुख और सरकार की नाकामियां। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं और वर्तमान सरकार की नीतियों व नाकामियों को आम लोगों के सामने रख रहे हैं ताकि उन्हें वास्तविक स्थिति का पता चल सके। संवाद