फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए छह करोड़ देगी सरकार

विज्ञापन
जोगिन्द्रनगर में गणंतत्र दिवस पर सलामी लेते मुख्यति​थि   संवाद
विज्ञापन
मंडी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडी में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने ऐतिहासिक सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी टुकड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी की। इस अवसर पर उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र बनाएगी। ये औद्योगिक क्षेत्र सोलन जिले के भंगाला, नानोवाल, कल्लू में शिलीहार, ऊना के सलूरी, हमीरपुर के जाहू और बिलासपुर के भदरोग में विकसित किए जा रहे हैं। इसके लिए 592 बीघा भूमि विभाग के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उद्योग मंत्री ने मंडी के पंडोह में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए छह करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इससे वहां पर इंडस्ट्रियल प्लॉट विकसित किए जाएंगे। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने पर मंडी जिले के युवा वहां अपने छोटे-छोटे उद्योग स्थापित कर सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले उद्योग मंत्री ने इंदिरा मार्केट के संकल गार्डन स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। उन्होंने गांधी चौक में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में अनुकरणीय कार्य के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर और हिमाचल वेली हेल्थ केयर भंगरोटू को सम्मानित किया गया। मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों, कलाकारों और मार्च पास्ट में भाग लेने वाली टुकडियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल, नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट, उप महापौर माधुरी कपूर, मंडलायुक्त राखिल काहलों, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसपी सौम्या सांबशिवन और अन्य मौजूद रहे।
बॉक्स
आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
गणतंत्र दिवस पर आयोजित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। मार्चपास्ट में पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी ने भाग लिया। कदम से कदम मिलाते हुए उन्होंने आकर्षक मार्चपास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गर्ल स्कूल मंडी ने गिद्दा, आईटीआई की छात्राओं ने लुड्डी और मंडी सिराज सांस्कृतिक दल ने नाटी प्रस्तुत की। केंद्रीय विद्यालय मंडी और एसवीएम पब्लिक स्कूल ने समूहगान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें