फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति सूची जारी करे सरकार : शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएंडवी अध्यापकों को टीजीटी आर्ट्स पदों में नहीं मिल पाई है पदोन्नति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सीएंडवी अध्यापकों ने लंबित टीजीटी आर्ट्स पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर सरकार एवं शिक्षा विभाग से शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की है। अध्यापक मनोहर लाल, हुक्म चंद, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, हेमंत कुमार तथा अजय शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि दो वर्षों से सीएंडवी अध्यापकों को टीजीटी आर्ट्स के पदों पर पदोन्नति नहीं मिल पाई है। इससे शिक्षकों में गहरा रोष है।
अध्यापकों का कहना है कि विभाग की ओर से कई बार पदोन्नति से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन पैनल निर्माण की प्रक्रिया हर बार अंतिम समय में आगे बढ़ा दी गई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 तय की गई थी, परंतु उसके बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापकों ने विभाग से मांग की है कि टीईटी उत्तीर्ण एवं योग्य शिक्षकों का पैनल शीघ्र तैयार कर पदोन्नति सूची जारी की जाए। उन्होंने चेताया कि पदोन्नति प्रक्रिया में देरी से शिक्षकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है और इसका प्रतिकूल असर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है। अध्यापकों ने आशा व्यक्त की है कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द निर्णय लेगी, जिससे शिक्षकों का विश्वास बहाल हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें