फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा बिलों का भुगतान करे सरकार : निक्का

विज्ञापन
नाचन के कोट गांव में आयोजित बैठक में पेंशनर।  स्त्रोत - संगठन - फोटो : kathua news
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सेगली (धनोटू) खंड की बैठक कोट पंचायत में मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधान निक्का राम चौधरी ने की। बैठक में जैदेवी, भलाणा फंगवास और डोलधार के पेंशनरों ने भाग लिया। प्रधान निक्का राम चौधरी और महासचिव कृष्ण चंद ने बताया कि बैठक का उद्देश्य खंड के हर एक पेंशनर को संगठन के साथ जोड़ना है।
विज्ञापन

निक्का राम ने कहा कि हिमाचल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन को कुछ स्वयंभू नेता तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। संगठन सर्वोपरि है और पेंशनरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसे किसी भी कीमत पर विघटित नहीं होने दिया जाएगा। समानांतर समूह बनाना संगठन के हित में नहीं है।
यह संगठन प्रदेश के हजारों पेंशनरों की रक्षा एवं सुरक्षा करते हुए एकजुट है। उन्होंने सरकार से मेडिकल बिलों का भुगतान समय पर करने की मांग की ताकि पेंशनरों को राहत मिले। पेंशनर सरकार की रीढ़ हैं, उनके हकों को दबाए रखना न्यायसंगत नहीं है। सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के एरियर का भुगतान भी जल्द किया जाए। बैठक में भूप सिंह, मनी राम चौहान, रोशन लाल चौहान, तारा चंद ठाकुर, नैन सिंह, जगदीश कुमार, बालक राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें