सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर की अध्यक्षता में सुंदरनगर में हुई। इसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि भविष्य में निगम से सेवानिवृत्त करीब 8500 पेंशनर एचआरटीसी पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति के माध्यम से ही पेंशनरों की समस्याओं को निगम प्रबंधन और सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
14 फरवरी को 10 सूत्रीय मांगपत्र निगम प्रबंधन और सरकार को प्रेषित किया है। इसमें विशेष रूप से आग्रह किया गया है कि परिवहन पेंशनरों को 1-1-2016 के पे स्केल के एरियर, पेंशन से संबंधित सभी भुगतान तथा 4-9-14 व 8-16-24-32 तथा 20 वर्षीय वेतन वृद्धियों का एरियर, 2 वर्ष से लंबित पड़े चिकित्सा बिलों का भुगतान, मार्च 2024 से सेवानिवृत्त पेंशनरों को एक वर्ष बीतने पर भी पेंशन जारी नहीं की गई। बैठक में प्रदेश कार्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर, अतिरिक्त मंत्री राम लाल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चमन पुंडीर, संगठन मंत्री अशोक पराशर भी मौजूद रहे। संवाद